ट्रेनिंग के नाम पर डॉक्टर करता था गंदी हरकत, नर्सों ने अस्पताल में दौड़ाकर पीटा

कटिहार। बिहार में महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़खानी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले पही हैं। छेड़खानी करने के मामले में इस बार जिला अस्पताल का एक डॉक्टर हत्थे चढ़ा। बिहार के कटिहार में डॉक्टर को ट्रेनी छात्राओं ने छेड़खानी किये जाने के आरोप में जमकर पीटा। ये डॉक्टर कटिहार के सदर अस्पताल में कार्यरत है, जहां लगातार छेड़खानी की वजह से परेशान छात्राओं ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर साहब ड्यूटी के दौरान ट्रेनी ANM के साथ छेड़छाड़ एवं आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं।

katihar doctor beaten as he was doing molestation of trainee nurses

बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक मोहम्मद जावेद द्वारा की छात्राओं से कई दिनों से छेड़खानी की जा रही थी। अपने साथ लगातार हो रही छेड़खानी से नाराज छात्राओं का गुस्सा सोमवार को अचानक फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टर को अस्पताल परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। छाआत्रों ने बताया कि वे कई दिनों से डॉक्टर की इस हरतक को इग्नोर कर रही थीं , लेकिन न कुठ ना बोलने पर डॉक्टर के हौसले बढ़ते जा रहे थे।

डॉक्टर ने फिर से ऐसी ही कुछ हरकत की जिस पर छात्राएं आग बबूला हो गईं और डॉक्टर की पिटाई कर दी। आरोपित डॉक्टर को किसी ने सीएस के टेबल पर चढ़कर पीटा तो किसी ने चप्पलों से। हालांकि आरोपी डॉक्टर किसी तरह छात्राओं को चकमा दे कर भाग निकलने में सफल रहा लेकिन आरोपी डॉक्टर पर छात्राएं कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रहीं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी सख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल में पहुंचा और किसी तरह मामले को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नियंत्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+