जब बार-बालाओं का हाथ पकड़कर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाने लगे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ए.के सिंह का एक डर्टी डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुरुजी बालाओं के साथ जमकर ठुमका लगा रहे हैं। भोजपुरी गानों के तेज धुन पर जमकर थिरकते कटिहार नवोदय के ए.के सिंह ने इस वीडियो पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि सारण जिले में अपने साथी के बेटे की शादी के दौरान यह डांस किया था और इस पर आपत्तिजनक कुछ नहीं है। लेकिन थोड़े ही देर में ही गुरुजी का सुर नरम पड़ने लगते हैं।

फिर जब उनके नोबल प्रोफेशन के साथ समाज निर्माण में उनकी जिम्मेदारी के पर इस डर्टी डांस से जोड़कर सवाल पूछा गया तो गुरुजी भी मान लिए कि लोगों के प्रेशर पर उनसे कुछ चूक हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि अब अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सामाजिक और निजी जीवन में भी खुले मंच से इस तरह के डर्टी डांस से परहेज करेंगे।
मुजफ्फरपुर में हर्ष फायरिंग
वहीं मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर सुशासन के दावों का पोल खोलता एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम स्टेज पर भोजपुरी अश्लील गाने पर बार बालाओं के साथ डांस करते और हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।

मामला गायघाट थाना क्षेत्र की है, जहां अमित कुमार नाम का युवक अपनी बहन की शादी में हो रहे बार बालाओं के डांस के दौरान स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ना सिर्फ ठुमका लगाते नजर आया बल्कि हाथ में पिस्टल लेकर कई बार फायरिंग करते भी वीडियो में दिखा। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।।












Click it and Unblock the Notifications