Katihar Accident: सड़क पर मक्के का ढेर और अनियंत्रित हुई बारात ले जा रही गाड़ी, मौक़े पर 8 की मौत, 2 घायल
Katihar Accident News: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां सोमवार की रात सड़क हादसा में 8 लोगों की मौत हो गई। पोठिया थाना क्षेत्र के एसएच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के पास एक ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई।
बारात ले जा रही स्कॉर्पियो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

तेज गति से चल रही स्कॉर्पियो दुर्घटना का कारण बनी: पूर्णिया जिले के ढिबरा बाजार बरहरा कोठी से कुरसेला के पास कोशकीपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए सभी दस लोग जा रहे थे। चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक पर मक्का का ढेर की वजह से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और मक्का लदे ट्रैक्टर से जा टकराई।
पुलिस ने मौतों की पुष्टि: कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने पुष्टि की है कि स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने शुरुआत में पांच मौतों की पुष्टि की, लेकिन बताया कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया: समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मुकेश ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है। दो घायलों उदय कुमार (25) पुत्र रविन्द्र मंडल और अभिषेक कुमार (26) पुत्र सिकलाल मंडल को गंभीर चोट के कारण रेफर कर दिया गया है। अधिकारी इस दुखद घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications