Karpoori Thakur के जयंती पर PK ने बताए 5 स्तंभ, जो पूरा करेंगे समतामूलक समाज का कॉन्सेप्ट

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोगों को जन सुराज पार्टी पूरा मौका देगा। प्रशांत किशोर ने कहा जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट देगी। जन सुराज न सिर्फ उन्हें टिकट देगी बल्कि चुनाव लड़ने के लिए संसाधन भी मुहैया कराएगी। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन को चुनौती दी और कहा की पिछले वर्ग को जितना मौका जन सुराज पार्टी दे रही है, उतना बीजेपी और कांग्रेस मिलकर नहीं दे सकते।

कर्पूरी जयंती समारोह पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए कहा, "कर्पूरी जी का जन्मदिन मनाना और वास्तव में उनके नक्शेकदम पर काम करना दो अलग-अलग चीजें हैं। हमने कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की है। हमने समतावादी के लिए जन सुराज की योजना बताई है। कर्पूरी ठाकुर ने जिस समाज के बारे में सोचा था? हमने 5 स्तंभ बताए, नौकरियों में आरक्षण, जनसंख्या के अनुसार राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा में समानता, भूमि और पूंजी का विभाजन शामिल है।"

Prashant Kishore on Karpoori Jayanti

प्रशांत किशोर ने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना कर्पूरी ठाकुर का सपना था। राजनीतिक दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों ने पिछले 35 सालों में बिहार को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने समतामूलक समाज बनाने के लिए जन सुराज के 5 मंत्रों की जानकारी देते हुए कहा कि भूमिहीनों को जमीन, सबको समान शिक्षा और रोजगार के लिए पूंजी की उपलब्धता से ही समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है। अभी सिर्फ 8 जातियों के पास दो तिहाई जमीन है। बिहार में 100 में से 60 भूमिहीन हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर आगानी चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो समाज में समानता लाने के सभी उपायों के साथ तीन साल के भीतर भूमि सुधार कानून लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+