बिहार में सभा को संबोधित करने से पहले कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, कई जख्मी

सारण. सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार में शनिवार की सुबह हमला हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें तब निशाना बनाया, जब वह एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। घटना सिवान से छपरा आने के क्रम में कोपा इलाके में हुई। काफिले पर अचानक हुए हमले में कन्हैया को तो चोट नहीं आई, लेकिन उनके काफिले में शामिल कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

Kanhaiya Kumar convoy attacked at chapra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कन्हैया को इसलिए चोट नहीं आई, क्योंकि वो दूसरी गाड़ी में सवार थे। इस घटना के बाद छपरा स्थित दहियावां टोला में जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कन्हैया का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अजय सिंह को मुक्त कर दिया जाएगा।

जलालपुर के अंचलाधिकारी के मुताबिक, कन्हैया के काफिले पर किए हमले में उपद्रवियों ने कैमरे भी छीन लिए थे। पथराव के दौरान फोटो खींच रहे पत्रकारों से छीने गए कैमरों को पुलिस ने बाद में वापस दिलवाया। वहीं, कन्हैया का काफिला छपरा के लिए रवाना हो गया। पथराव की घटना में दो से तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। मीडिया के लोग भी निशाना बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+