Kaimur Accident: दो महिलाओं सहित 9 की मौत, बाइक से टक्कर के बाद कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो
Kaimur Accident News: बिहार के कैमूर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलायें भी शामिल हैं। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो गाड़ी बिहार के सासाराम जिले से वाराणसी जा रही थी, एनएच 2 पर जैसे ही देवकली गांव के समीप पहुंची। एक बाइक सवार अचानक से हाइवे पर आ गया। बाइक सवार के अचानक सामने आ जाने से स्कॉर्पियो चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक में टक्कर मारता हुआ, सीधे डिवाइडर क्रॉस कर हाइवे की दूसरी लेन पहुँच गया। इसके बाद सामने से आ रहे कंटेनर और स्कॉर्पियों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि आवाज सुनकर पास के ग्रामीण भी हाइवे की ओर दौड़ पड़े।
Recommended Video
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, वहीं स्कॉर्पियो सवार लोगों की मदद करने में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालातों का जायज़ा लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बाइक सवार और स्कॉर्पियो में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 9 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
खबर लिखे जाने तक स्कॉर्पियो सवार लोगों में से दो शव के कपड़ों से पहचान पत्र बरामद हुए। पहचान पत्र के के आधार पर वह दोनों मुंबई निवासी थे। वहीं बचे हुए शव की शिनाख्त की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पहचान पत्र के आधार पर परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने सभी शव को पोस्टपार्टम के लिए सदर अस्पताल कैमूर भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद एनएच 2 पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। पुलिस की टीम धीरे-धीरे जाम ख़त्म करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications