कैमूरः दो घरों में मकान मालकिन चला रही थीं सेक्स रैकेट, 5 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
कैमूर। बिहार के कैमूर जिला के भभुआ वार्ड नंबर 6 में चल रहा देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक और पांच महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्स रैकेट पर रेड के दौरान एक युवक छत से छलांग लगाकर फरार हो गया। इस कार्रवाई में दो घरों की मालकिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दोनों महिलाओं पर अपने-अपने घरों में देह व्यापार चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इनके घरों से रेड के दौरान आपत्तिजनक समान भी बरामद किए गए हैं। दोनों घर के मालकिन को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से मोहल्ले के लोग खुश हैं और देह व्यापार में शामिल सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह जानकारी भी सामने आई है कि ये लोग देह व्यापार का धंधा प्रोफेशनल तरीके से करती थीं। हालांकि कई बार मोहल्लावासियों ने इस कृत्य का विरोध किया पर धंधा चलता रहा। अब जब मोहल्ले के लोगों ने एसपी से शिकायत की तब पुलिस ने दोनों के घर में छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 10 वर्षों से प्रतिदिन कई अनजान लोग आते-जाते थे। उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। इस धंधे में कई महिलाओं और युवतियां शामिल थी। पुलिस की छापेमारी में पांच महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
जबकि एक युवक छत से छलांग लगाकर भाग गया। वहीं पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर गुरुवार को भभुआ के वार्ड नंबर 6 में कार्रवाई की गई, जिसमें पांच महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक युवक फरार हो गया। घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है।
स्थानीय लोग बताते हैं यह देह व्यापार का धंधा पिछले 10 वर्षों से चल रहा था। कई बार पुलिस को सूचना दी गई पर कार्रवाई नहीं हुई। जब एसपी को सूचना दी गई तो पुलिस ने कार्रवाई की। अब इनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर ऐसा घिनौना कार्य कोई न करे।












Click it and Unblock the Notifications