'जब मेरा मन करेगा मैं तुम्हारे पास आऊंगी, नहीं करेगा तो...' बोल प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, साथ ले गई गहने

'जब मेरा मन करेगा मैं तुम्हारे पास आऊंगी, नहीं करेगा तो...' बोल प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, साथ ले गई गहने

कैमूर, 14 मई: बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है, इस खबर को सुनकर आप भी चौक जाएंगे। दरअसल, शादी कर अपनी ससुराल आईं दुल्हन दो दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते हुए वह घर में रखे 30 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के लाखों रुपए के गहने भी साथ ले गई। खास बात यह है कि फरार होने से पहले दुल्हन ने अपने पति को नींद की गोलियां दी थी। इस घटना के बाद भभुआ थाने में पीड़ित दूल्हे ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

Kaimur News: After three days of marriage, the bride ran away from her in-laws house

यह मामला भभुआ थाना क्षेत्र के सिवों गांव का है। गांव निवासी मनोहर प्रजापति के बेटे अमित कुमार 09 मई को रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के बाक्सरा गांव निवासी अवधेश प्रजापति की बेटी के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। 10 मई को अमित अपनी दुल्हन ब्याह कर अपने गांव से ले आया। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन किसी को ये पता नहीं था कि बहू के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है। सुहागरात के दिन दुल्हन ने अपने पति को नींद की गोलियां खिला दी, जिससे वह सो गया।

इतना ही नहीं, अन्य परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। तो उसने घर में रखी ज्वैलरी और 30 हजार कैश उठाया और फिर वहां से फरार हो गई। नई नवेली दुल्हन के पति अमित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि '12 मई की दोपहर पत्नी प्रीति कुमारी घर में रखे जेवर और 30 हजार नकद रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके 24 घंटे बाद मुझे वीडियो कॉल किया और कहा- जब मेरा मन करेगा मैं तुम्हारे पास आऊंगी, मेरा मन नहीं करेगा तो मैं नहीं आऊंगी।'

इस घटना के बाद भभुआ थाने में लिखित मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस लुटेरी दुल्हन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रख उसके लोकेशन की जानकारी हासिल करने में जुटी है। जैसे ही पुलिस को लुटेरी दुल्हन का सटीक लोकेशन मिलता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रीति के माता-पिता से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+