बिहारः कैमूर में सनकी युवक ने पत्नी सहित दो बच्चों को काट डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी युवक ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को लालू बाबू ने अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जब बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने देखा कि आंगन में महिला और दो बच्चों की लाश पड़ी हुई है तो शोर मचाया। इसके बाद गांव वाले एकत्रित हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि आरोपी भाग रहा था जिसे दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला सका है। अपनी पत्नी और दो बच्चों के हत्यारे आरोपी युवक लाल बाबू गुप्ता ने अपनी दिमागी हालत खराब होने का हवाला दिया और बोलने लगा कि कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई, पता ही नहीं चला।
मृतका के पिता फुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरा दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ित किया करता था। कई बार आकर मैंने समझाया भी था लेकिन आज बेटी जो कि गर्भवती भी थी को उसके साथ दो बच्चों शिवम और खुशी के साथ काट कर हत्या कर दी गई। ऐसे आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
मामले की जांच के लिए पहुंचे भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने बताया कि एक युवक ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि एक साथ तीन लोगों की हत्या पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ।












Click it and Unblock the Notifications