लालू यादव ने मुझसे भी बात करने की कोशिश की, एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी ने लगाया आरोप

पटना। बिहार में लालू प्रसाद यादव के कथित वायरल ऑडियो को लेकर सियासत जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए एनडीए के विधायक को प्रलोभन दिया। सुशील मोदी ने कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो ट्वीट किया औऱ दावा किया कि इसमें लालू प्रसाद यादव विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं। महागठबंधन के नेताओं ने ऑडियो का खंडन करते हुए कहा कि इसमें लालू प्रसाद यादव की आवाज नहीं है। अब इस पर एनडीए में शामिल हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने कहा कि उनसे भी लालू फोन कर बात करने की कोशिश में लगे थे।

Jitanram Manjhi alleged that Lalu Yadav tried to call him also

जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव उनसे भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उनकी पार्टी के लोगों को फोन कर रहे थे। इस मामले पर जनता दल यूनाइटेड नेता नीरज कुमार ने पूछा कि जेल की सजा काट रहे लालू यादव के लिए सेवादार की नियुक्ति क्यों की गई है? लालू यादव के कथित ऑडियो को सोशल मीडिया पर जारी करने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक और ट्वीट में लिखा था कि लालू प्रसाद की साज़िश को एनडीए ने नाकाम कर दिया, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में श्री विजय कुमार सिन्हा के निर्वाचित होने पर बधाई। साथ ही सुशील मीदी ने यह बताया था कि उन्होंने लालू को कॉल बैक कर कहा था कि एनडीए विधायकों को फोन कर मंत्री पद का लोभ देने का गंदा खेल बंद करें।

वायरल ऑडियो पर राजद नेता ललित यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की आवाज कोई भी निकाल सकता है इसलिए आरोप गलत हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। कांग्रेस सांसद ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब उप मुख्यमंत्री नहीं हैं तो अहमियत पाने के लिए शिगूफा छोड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से इस ऑडियो की जांच कराने की मांग की थी और कहा था कि अगर ऐसा नहीं होगा तो बिहार सरकार केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+