बिहारः जीतन राम मांझी ने प्रोटेम स्पीकर की ली शपथ, कहा- उम्मीद है विधायकों की शपथ शांति से होगी

पटना। गुरुवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और विधायक जीतन राम मांझी ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ले ली। प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान ने जीतन राम मांझी को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि उम्मीद है कि शांतिपूर्ण माहौल में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। मेरी भूमिका तभी तक जब तक नए स्पीकर का चयन नहीं हो जाता है। प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी आगामी 23 और 24 नवंबर को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

jitan ram manjhi took oath of protem speaker in bihar assembly

Recommended Video

    Nitish Kumar की नई Cabinet के बाद 25 नवंबर को Bihar Assembly के नए Speaker का चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया था कि 23 नवंबर से 27 नवंबर तक विधानसभा और विधान परिषद का सत्र चलेगा। इस सत्र के पहले दो दिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नए स्पीकर भी इसी दौरान पद ग्रहण करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से विधायक नंद किशोर यादव नए विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। बता दें कि बिहार में नई सरकार बन चुकी है।

    सीएम नीतीश कुमार ने 14 नए मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ बीते सोमवार को राजभवन में ले ली थी। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को उनका विभाग भी दे दिया गया है। हालांकि अभी तक जिन विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है, वो सीएम नीतीश कुमार के पास हैं। बता दें कि इस बार बिहार में दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+