मजदूरों की हत्या पर भड़के मांझी, कहा- 15 दिन के लिए बिहारियों को सौंप दें जम्मू-कश्मीर
पटना। जम्मू-कश्मीर में बिहार के मजदूरों पर हुए हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से नहीं संभल रहे हैं तो उसकी जिम्मेदारी बिहारियों को दे दें, 15 दिन में बिहारी जम्मू-कश्मीर के हालात को सुधार देंगे। बता दें कि कुलगाम में हुए मजदूरों की हत्या के बाद से सियासी हलचल शुरू हो गई है। बिहार के नेता मामले को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।
Recommended Video

दूसरा ट्वीट करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाइयों की हत्या की जा रही है, जिससे मन व्यथित है। वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में रोजगार की कमी की वजह से ही बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार की अक्षमता जिम्मेदार ठहराया है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 16 साल के कार्यकाल के दौरान सरकार ने बिहार के नौजवानों को रोजगार देने के लिए कुछ नहीं किया। बिहार में यदि रोजगार सृजन के लिए कुछ हुआ होता तो बिहार से लाखों मजदूर काम की तलाश में दूसरे राज्यों को जाने को मजबूर होते है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग नीतीश सरकार की नाकामी की वजह से आतंकवाद की भेंट चढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications