कोरोना विस्फोटः जीतन राम मांझी के पूरे परिवार सहित 2 स्टॉफ मेंबर और 18 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं। मांझी के अलावा उनकी पत्नी, बेटी, बहू और 2 स्टाफ मेंबर सहित 18 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मांझी का पूरा परिवार ही कोरोना संक्रमित हो गया है। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। वहीं उनके निजी सचिव गणेश पंडित सहित 18 सुरक्षाकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि HAM पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जीतन राम मांझी व उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य सर्दी, बुखार व खांसी से परेशान थे।

Recommended Video

    Jitan Ram Manjhi को हुआ Corona, पत्नी-बेटी, पीए समेत 18 सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    jitan ram manjhi his family members and 18 security soldier corona positive

    बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में तीन पुलिस कांस्टेबल सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल, जनता दरबार में जाने से पहले एंटीजन टेस्ट होता है, इसमें सभी संक्रमित मिले थे।वहीं आज बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अभी वैसी स्थिति नहीं आई है।

    इसके अलावा सीएम नीतीश ने कहा कि नाइट कर्फ्यू या अगले 5 से 7 दिन के लिए जो भी निर्णय लेना होगा उसके लिए कल बैठक होगी। बैठक में सभी जगहों की समीक्षा होगी और फिर हम निर्णय लेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश ने अपनी समाज सुधार यात्रा को लेकर कहा कि यह नहीं टलेगा कल मेरी यात्रा होगी। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ओमिक्रॉन की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था आज से IGIMS में शुरू हो रही है।

    बता दें कि रविवार को बिहार में कोरोना के 352 नए केस मिले हैं। इनमें नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 84 डॉक्टर शामिल हैं। बीते दो दिनों में 100 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश चिकित्सक पटना में आयोजित 26-28 दिसंबर को आईएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के पांच हजार से ज्यादा डॉक्टर शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+