Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले जीतन मांझी ने ठोकी इतनी सीटों पर ताल, JDU ने कहा- आलाकमान फैसला करेगा
Jitan Manjhi News Today: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एनडीए के सहयोगी दलों में मतभेद की ख़बर भी सामने आने लगी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और जनता दल यूनाइटेड के नेता आमने सामने आ चुके हैं।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों जदयू पर उनकी पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की शेयरिंग पर अपना रुख साफ़ कर दिया है। जीतन मांझी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बड़ा ऐलान किया है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कॉ विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी 75 से 100 सीटों पर है, कम से कम 25 सीटों पर तो उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी ही। पहले सीएम नीतीश पर निशाना और अब सीटों को लेकर मांझी के ऐलान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जीतन मांझी ने अपना रुख साफ करते हुए एनडीए के दो सबसे बड़े घटक दल जदयू और भाजपा के सामने अपनी ताल ठोक दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी तैयारी 75 से 100 विधानसभा सीटों पर है, जहां हमारे कार्यकर्ता गठबंधन के सहयोगी दलों की मदद करेंगे।
वहीं मांझी ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए घटक दलों की मदद तो ज़रूर करेंगे, लेकिन कम से कम 25 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी आज पहचान इसलिए बनी है, जहां हम नहीं गए वहां हमारे कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म निभाया और NDA के पक्ष में सौ फीसदी मतदान किया।
एनडीए गठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर मांझी के बयान पर जदयू नेताओं ने भी अपनी बात रखी है। जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि सभी लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है। विधानसभा चुनाव 2025 में सीटों के बंटवारे का फ़ैसला NDA आलाकमान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications