अजय कानू कौन है जिसे छुड़ाने के लिए हुआ था बिहार का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड, पत्नी के लिए लालू से मांगा टिकट

बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का दबदबा हमेशा से रहा है। बीते कुछ चुनावों में ये कुछ कमजोर होता दिख रहा था लेकिन इस बार लालू यादव ने आरजेडी की कमान खुद हाथ में ले ली है। जिसके बाद से बिहार की राजनीति में बाहुबालियों का बोलबाला फिर से दिखने लगा है।

हाल ही में जदयू नेता ललन सिंह को टक्कर देने के लिए लालू ने कुख्यात अशोक महतो की पत्नी को टिकट दिया है। टिकट के लिए अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में शादी कर ली जिसके बाद उनकी पत्नी को टिकट मिल पाया। अशोक महतो के बाद अब बिहार की राजनीति में अजय कानू की एंट्री होने जा रही है।

Ajay Kanu Met Lalu yadav

नक्सली कमांडर रह चुके अजय कानू अपनी पत्नी को राजनीति में लाने की तैयारी कर रहे हैं। जहानाबाद जेल ब्रेक कांड के बाद देशभर में लोकप्रिय हुए अजय कानू ने इसके लिए लालू यादव से भी मुलाकात की है। अजय कानू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे शुक्रवार को लालू प्रसाद से मिले थे।

अजय कानू ने बताया कि उनकी जाति कानू है ये अतिपिछड़ी जाति है। किसी भी पार्टी ने कानू को विधान सभा, लोकसभा, विधान परिषद कहीं टिकट नहीं दिया है, इसलिए मेरी पत्नी को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाए। इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी का बायोडाटा भी दिया है।

अजय कानू ने कहा कि उनकी जन्म भूमि अरवल है और कर्मभूमि जहानाबाद है। दोनों इलाके जहानाबाद लोकसभा में आते हैं। अजय कानू ने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद उन्हें टिकट देंगे। अजय कानू ने एक वीडियो भी जारी किया है और कहा कि वह प्रगतिशील विचार को मानने वाले हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनको टिकट मिलेगा।

कौन है अजय कानू?

अजय कानू एक कुख्यात नक्सली रहा है। 1990 में हुए एक हत्या मामले में 12 वर्षों तक फरार रहने के बाद 2002 में उसे गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था। उसे छुड़ाने के लिए एक हजार से भी अधिक मशीनगन, बम और आधुनिक हथियारों से लैश नक्सलियों ने 13 नवंबर 2005 को जहानाबाद जेल पर हमला किया था।

जेल ब्रेक की घटना के बाद जिला प्रशासन ने बताया था कि हमले के बाद जेल में बंद 658 कैदियों में से 341 फरार हो गए थे। घटना में जेल में बंद रणवीर सेना के कमांडर बीनू शर्मा उर्फ बड़े शर्मा की हत्या भी कर दी गई थी। जेल ब्रेक कांड में मारे जाने वालों में पुलिसकर्मी भी थे। हाल ही में इस घटना पर एक वेब सीरीज भी बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+