पार्टी दफ्तर में टिकट बंटवारे के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

पटना। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान पार्टियों को कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी कार्यालय में सीट शेयरिंग की घोषणा करने आये जदयू के वरिष्ठ नेताओं को भारी हंगामे का सामना करना पड़ा। पार्टी कार्यालय में हरनौत और घोषी विधानसभा सीट से आये कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: JDU दफ्तर में नाराज कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा | वनइंडिया हिंदी
    jdu workers did ruscus during announcement of bihar assembly election candidate

    उनका कहना था कि पार्टी ने इन सीटों से अच्छे उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है, इन्हें बदला जाए। इस दौरान मौजूद पार्टी के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वह भी विफल रहे । जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस दौरान पार्टी के 115 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। उन्होंने कहा - पार्टी द्वारा 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है।

    एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के खाते में 115 सीटें आई हैं। वैसे तो जेडीयू को 122 सीटें मिली थीं लेकिन पार्टी ने अपनी सीटों में से 7 सीट जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दे दिया है। बुधवार को जेडीयू ने अपने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट में जो सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम है वो है बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का।

    मंजू वर्मा को जेडीयू ने चेरिया बरियारपुर से टिकट दिया है। आपको बता दें कि ये वही मंजू वर्मा हैं जिनके पति चंद्रेश्‍वर वर्मा का नाम मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में चर्चा में आया था और इसे लेकर नीतीश सरकार की खासा किरकिरी हुई थी। इसी प्रकरण में मंजू वर्मा को मंत्री पद से हटाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+