चुनावी मैदान में शुरू हुआ पोस्टर वार, लालू यादव के परिवार को बताया बिहार पर भार

पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस दौरान एक-दूसरे पर सोशल मीडिया व पोस्टर के जरिये हमला बोला जा रहा है। इसी कड़ी में राजद के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसके जरिये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर लालू यादव के परिवार की तस्वीर है और कैप्शन में लिखा गया है, एक परिवार जो बिहार पर भार।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections2020: JDU का Lalu Yadav परिवार पर हमला, बताया बिहार पर भार | वनइंडिया हिंदी
    jdu war through poster against lalu yadav family

    इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जेल के सलाखों के पीछे दिखाया गया है। उस पर सजायफ्ता और कैदी नंबर 3351 लिखा गया है। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को एमएलए और तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष बताया गया है। वहीं लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को एमएलसी और मीसा भारती को राज्यसभा एमपी लिखा गया है।

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पोस्टर के जरिये लालू यादव के परिवार पर निशाना साधा गया है। इससे पहले भी लालू यादव के परिवार को लेकर कई बार पोस्टर जारी किया गया है। वहीं राजद की तरफ से पोस्टर का जवाब पोस्टर से ही मिला है। अब पोस्टरों के माध्यम से फिर से वार-पलटवार का दौर शुरू हो सकता है।

    बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तमाम पार्टियां अपने विपक्षी दलों के ऊपर बढ़त बनाने में लगी हुई हैं। ऐसे में आरजेडी के पोस्टर के बाद एक बार फिर से पोस्टर वार की सियासत परवान चढ़ सकती है। वैसे भी बिहार में जेडीयू यह भुनाने में लगी है कि लालू यादव के 15 सालों के जंगलराज से जनता त्रस्त है और वह दोबारा उन्हें सत्ता में आने देने के मूड में नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+