लालू प्रसाद यादव को बेटी रोहिणी के किडनी दान करने पर जेडीयू प्रदेश अध्‍यक्ष हुए भावुक, बोली ये बड़ी बात

लालू प्रसाद यादव को रोहिणी के किडनी दान करने पर जेडीयू अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा हजारों कार्यकर्ता अपनी किडनी दान करके उस महत्‍व को नहीं पा सकते थे जो उनके बेटी ने अपनी किडनी देकर पाया है।

lalu

Recommended Video

    Lalu Yadav Kidney Transplant Successful रहा | Rohini Acharya | Tejashwi Yadav | वनइंडिया हिंदी*News
    बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्‍लांट हो रही है। आरजेडी पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जान बचाने के लिए व‍िदेश में रह रही उनकी बेटी सामने आई और उन्‍हें अपनी किडनी दान कर रही है। पिता की जान बचाने के लिए रोहिणी के किडनी दान करने की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है। हर कोई रोहिणी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे बेटी से बड़ा कोई रिश्‍ता नहीं। वहीं लालू प्रसाद यादव को रोहिणी के किडनी दान करने पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी लालू की बिटिया की तारीफ की है और एक भावुक सी पोस्‍ट लिखी है।

    जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद यादव के सफल ऑपरेशन की कामना करते हुए कहा कि वो ऑपरेशन के बाद गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जल्‍द जनता के बीच लौटेगे। उनकी सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है।

    जगदानंद सिंह ने कहा लालू जी के प्रति लोगों के दिलों में प्‍यार है इसलिए लोग उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआ मांग रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया विपक्षी पार्टियों ने उनकी उन पर गलत आरोप लगाए, उनकी छवि धूमिल करने के लिए लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए क्‍योंकि सच्‍चे मन से जो काम करता है उसका फल अवश्‍य मिलता है।

    इसके साथ ही पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने वाली रोहिणी की तारीफ करते हुए जगदानंद सिंह भावुक होकर बोले लालू प्रसाद यादव को 'हजारों कार्यकर्ता किडनी देना चाहते हैं लेकिन हजारों कार्यकर्ता अपनी किडनी दान करके उस महत्‍व को नहीं पा सकते थे जो उनके बेटी ने अपनी किडनी देकर पाया है। रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दान एक उदाहरण पेश किया है।'

    आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा रोहिणी ने देश भर के सामने एक उदाहरण पेश किया है। सिंह ने कहा 'प्रकृति ने शरीर के हर महत्वपूर्ण अंग को दो बनाया है, एक किडनी न भी रहे तो फिर दूसरे पर इंसान जिंदा रह सकता है। जगदानंद सिंह ने कहा कि 'लालू जी की शिकायत करने वाले जरा ध्यान से देखें। कमजोर गरीब और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले देख लो लालू जी की बेटी ने कितना अनुकरणीय काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+