Bihar Politics:'हालात इमरजेंसी से भी बुरे हैं, इसलिए...', कांग्रेस को लेकर JDU अध्यक्ष राजीव रंजन का बड़ा बयान

JDU Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़ बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी बैठक हुई। बैठक के बाद से भाजपा नेताओं ने महागठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। जदयू नेता भी भाजपा के सवालों का जवाब देने में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में जदयू प्रमुख राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि भाजपा वाले अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं।

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि 1974 और 1975 में इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन शासन के खिलाफ लड़ रहे थे, उस वक्त के हालात के खिलाफ लड़ रहे थे। इंदिरा गांधी से नहीं लड़ रहे थे। हमारी लड़ाई शासन से थी। आज के हालात 1974 और 1975 की इमरजेंसी हालात से भी बदतर है। उस वक्त मीडिया को आज़ादी थी।

fighting-election-with-congress

आज की तारीख में मीडिया भाजपा के क़ब्ज़े में है, सारे संवैधानिक संस्थानों पर इन्होंने नियंत्रण कर पॉकेट में रख लिया है। मीडिया मैनेजमेंट को अपने क़ब्ज़े में रखा है, आज के समय में पूरी डेमोक्रेसी ख़तरे में है। भाजपा वाले सारी डिमेक्रेसी को ख़त्म करने पर तुले हुए हैं और वह इमरजेंसी की बात कर रहे हैं।

भाजपा की वजह से आज स्थिति इमरजेंसी से भी बदतर हो चुकी है। आज अगर कोई भाजपा के खिलाफ एक लफ्ज बोलता है तो, उसके यहां CBI और ED का छापा पड़ने लगता है। आपातकाल के समय इंदिरा गांधी ने CBI, ED और इनकम टैक्स का इस्तेमाल नहीं किया था। हम लोग भी जेल में थे।

भाजपा वाले तो लोगों को धमका रहे हैं, स्वतंत्र संस्थानों को नियंत्रित कर हस्तक्षेप किया जा रहा है। आज पूरे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं, देश की आज़ादी खतरे में है। आज हम भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं, इसमें कांग्रेस हमारे साथ है। वहीं अमित शाह के पर तंज़ कसते हुए कहा कि वह भविष्य वक्ता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भविष्यवाणी की है कि मोदी 300 सीट जीत कर सत्ता में आ रहे हैं, तो इसका मतलब है वह हार रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+