जदयू के 2 सांसद मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल, केसी त्यागी को मिल सकता है मंत्री पद

पटना। बिहार में अब नई सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शपथ ले ली है। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड को विधानसभा में विश्वास मत साबित करना है। कल शुक्रवार को विधानसभा में जदयू को बहुमत साबित करना है।

इसके बाद भाजपा-जदयू की सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि इससे पहले खबर आ रही है कि जदयू के दो सांसद मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू प्रवक्ता और महासचिव केसी त्यागी केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Recommended Video

    Sharad Yadav ने की Nitish Kumar से बगावत, 5 बजे बुलाई बैठक । वनइंडिया हिंदी
    जदयू के 2 सांसद मोदी कैबिनेट हो सकते हैं शामिल, केसी त्यागी को मिल सकता है मंत्री पद

    नीतीश ने दिया था इस्तीफा

    वहीं बिहार मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा के 13-13 विधायक मंत्री बनेंगे। बता दें कि बुधवार शाम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को आधार बनाया।

    इसके थोड़ी देर बाद ही भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई और जदयू को बिना शर्त बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया। दूसरी ओर इस्तीफे के बाद लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर जम कर आरोप लगाया था।

    लालू ने कहा कि...

    बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा था कि उनके बेटे तेजस्‍वी यादव पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उन्‍होंने कहा, 'खुद नीतीश ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।' वहीं नीतीश के फिर से सीएम बनने के बाद लालू ने कहा कि जिधर सत्ता है उधर नीतीश रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+