Bihar Politics: CM Nitish के पाला बदलने की चर्चा पर JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने किया दावा, दिया ये बड़ा बयान
CM Nitish Kumar Political Move: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हैं, राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। वहीं बिहार के सियासी गलियारों में अलग ही चर्चा तेज़ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर पाला बदल सकते हैं। सीएम नीतीश के पाला बदलने की चर्चा के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान सामने आया है।
ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की चर्चा को हवाबाज़ी बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कन फुस्का पार्टी है,उसका काम ही भ्रम फैलाना है। भाजपा कनफुस्की करते रहती है, उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया यह रोज़ चलते रहता है कि, नीतीश कुमार की भाजपा से नज़दीकियां बढ़ रही है।

नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर दावा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी, सात जन्मों तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ नहीं देखेंगे। भाजपा देखने लायक पार्टी भी नहीं है, जिसकी तरफ़ देखा जाए। भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व क्या है।
ललन सिंह के दावे ने तो सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबर का रुख़ साफ कर दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब, क्या फैसला लेने वाले हैं, उनके हमराज़ों को भी पता नहीं रहता है। इन दिनों राजद-जदयू की केमिस्ट्री काफी जम रही है। नीतीश-लालू की मुलाक़ातों का दौर जारी है।
गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात करने पहुंचे थे। दोनों के मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं चर्चा है कि 'INDIA गठबंधन' में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन हुआ है। क्योंकि किसी भी हाल में राजद बिहार में जदयू से कम लोकसभा सीट लेने के पक्ष में नहीं है। वहीं आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications