JDU ने मनोज कुशवाहा से सिंबल वापस लिया, विरोध के चलते लौटाना पड़ा टिकट

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा से पार्टी ने सिंबल वापस ले लिया है। दरअसल, बाहरी होने के चलते पार्टी के अंदर उनका विरोध होने लगा। इसी के बाद शनिवार को पार्टी ने सिंबल वापस लेने का फैसला किया। अब पार्टी ने मनोज कुमार को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें शनिवार को टिकट दिया गया।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: विरोध के बाद जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने लौटाया टिकट | वनइंडिया हिंदी
    jdu party candidate manoj kushwaha return ticket from meenapur assembly seat

    दरअसल, जेडीयू ने इस बार मनोज कुमार कुशवाहा को उनकी परंपरागत कुढ़नी सीट की जगह मीनापुर से टिकट दिया था। लेकिन कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के विरोध के बाद उन्होंने अपना टिकट सरेंडर कर दिया। जदयू प्रत्याशी घोषित होने के बाद बकायदा मनोज कुशवाहा ने तीन दिनों तक मीनापुर विधानसभा इलाके में प्रचार भी किया। लेकिन शनिवार को उन्होंने सिंबल वापस करने का फैसला कर लिया। जदयू प्रत्याशी का कहना है कि मैं सिंबल माननीय बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी को वापस करने जा रहा हूं।

    उन्होंने कहा कि हमने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीति की है और वहीं करूंगा। यहां की जनता को छोड़कर हम दूसरे जगह नहीं जाएंगे। टिकट घोषणा के साथ ही मनोज कुमार कुशवाहा का विरोध होना शुरू हो गया था। सबसे पहले बीजेपी नेता अजय कुमार ने इस मुद्दे को उठाया।

    इसके बाद कई अन्य नेता भी मनोज कुशवाहा के खिलाफ मैदान में आ गए। दरअसल, सीट बंटवारे में कुशवाहा की परंपरागत कुढ़नी सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। इसी कारण जेडीयू ने उन्हें मीनापुर से टिकट देने का फैसला किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+