राबड़ी देवी के बयान पर JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की टिप्पणी, कहा- हम किसी के सामने अर्जी लेकर खड़े नहीं हैं

पटना। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम किसी के सामने अर्जी लेकर खड़े नहीं हैं। हमारी अपनी ताकत है और हमारे नेता नीतीश कुमार बड़े कद के नेता हैं। उनकी अपनी पहचान है और कौन क्या बोलता है, इससे कोई मतलब नहीं है। बता दें कि राबड़ी देवी ने यह भी कहा था कि जदयू के साथ भाजपा ने जो अरुणाचल में किया, वैसा बिहार में भी कर सकती है।

JDU National President RCP Singh statement on rabri devi

वहीं राबड़ी देवी के बयान पर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) से पूर्व लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) की पार्टी अपने दर्जनभर विधायक और एमएलसी को जदयू में जाने से नहीं रोक पाई। उसका 10 लाख लोगों को एक झटके में सरकारी नौकरी देने का अव्यवाहिरक वादा नकार दिया गया।

इसके अलावा सुशील मोदी ने कहा कि गरीबों-मजदूरों, युवाओं-महिलाओं ने जिस पार्टी के अनुभवहीन वंशवादी नेतृत्व को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, उसका कोई न कोई शख्स एनडीए के विधायक तोड़ने के नित नये बड़बोले दावे कर अपनी लॉयल्टी साबित कर रहे हैं। इनमें कोई राजनीतिक सच्चाई नहीं।

वहीं भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ( BJP leader Premranjan Patel ) ने कहा कि राजद सत्ता के लिए तड़प रही है और उसे पाने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाना चाहती है। लाख कोशिश कर लें नीतीश एनडीए के साथ ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+