JDU से राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

पटना। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र उर्फ महेंद्र प्रसाद का 81 वर्ष निधन हो गया है। रविवार को आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। जदयू सांसद महेंद्र प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। किंग महेंद्र सबसे धनी सांसदों में से एक थे। उनकी एरिस्टो फर्मास्यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दो दवा कंपनियां भी हैं। वर्ष 1940 में जन्मे किंग महेंद्र जदयू से काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे।

jdu mp king mahendra prasad passed away

महेंद्र प्रसाद को उनके तेज-तर्रा रवैये के लिए भी जाना जाता था। साथ वह प्रभावशाली पूंजीपति नेताओं में से एक थे। जदयू के राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। सीएम नीतीश ने फोन कर सांसद के भाई उमेश शर्मा और पुत्र राजीव शर्मा को फोन कर सांत्वना दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि किंग महेंद्र के निधन से राजनीतिक और औद्योगिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Recommended Video

    NITI Aayog Health Index: Kerala नंबर-1 पर, Bihar, Uttar Pradesh की हालत खस्ता | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि किंग महेंद्र वर्ष 1985 से राज्यसभा सदस्य थे। वह पहली बार साल 1980 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। करीब तीन दशक से भी ज्यादा समय से वह संसद सदस्य रहे थे। सबसे पहले कांग्रेस से संसद पहुंचे थे। इसके बाद वह जनता दल से जुड़ गए। बाद में किंग महेंद्र लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल से से राज्‍यसभा के लिए नामांकित किए गए थे।

    4 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा संपत्ति के मालिक किंग महेंद्र ने राजद का दामन छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने उन्‍हें लगातार 3 बार राज्यसभा भेजा था। किंग महेंद्र का जन्‍म वर्ष 1940 में जहानाबाद के गोविंदपुर गांव में एक मध्‍यवर्गीय भूमिहार परिवार में हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+