Lok Sabha Chunav: CM नीतीश से भी ज्यादा पॉवर रखते हैं उनके MLA?, ख़ुद से ही तय कर लिया अपना टिकट

JDU MLA Gopal Mandal News: बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी अपनी तरफ़ से लोकसभा सीटों पर दावेदारी ठोक रहे हैं।

NDA के सहयोगी दलों में शामिल जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने भी लोकसभा चुनाव में दांव आज़माने का मूड बना लिया है। वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में विधायक गोपाल मंडल ने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

JDU MLA has more power than CM Nitish Kumar, decided his Lok Sabha Election ticket himself

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि यह सवाल ही नहीं उठता कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूं। क्या आप लोग यह सोच रहे हैं कि मुझे टिकट नहीं मिलेगा तो राजद में चले जाएंगे। तो ऐसी बात बिल्कुल भी नहीं है, मैं मरते दम तक नीतीश कुमार के साथ रहुंगा।

जहां तक लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने का सवाल है तो मुझे ही टिकट मिलेगा। हम दूसरों को टिकट दिलवाते हैं और मुझे टिकट नहीं मिलेगा यह संभव ही नहीं है। हम तो नेता आदमी है, इशारे पर लोगों को टिकट दिलवाते हैं। अजय मंडल (सांसद, भागलपुर) को टिकट हम ही दिलवाए थे।

टिकट हम बांटते हैं, हमको टिकट नहीं दिया जाएगा? हम अति पिछड़ा के नेता हैं, हमको चुनाव नहीं लड़ाएगा तो किसे लड़ाएगा। टिकट मेरा कन्फर्म है। हम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे ही, मेरा टिकट कोई नहीं काट सकता है।

आपको बता दें कि अभी तक बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों में टिकट का बंटवारा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ़ जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुद का टिकट तय कर लिया है। वह लगातार कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भागलपुर लोकसभा सीट पर उन्होंने दावेदारी भी ठोक दी है।

गोपाल मंडल ने कहा कि भागलपुर लोकसभा सीट जदयू की है। इसलिए हम चुनाव लड़ेंगे ही। ग़ौरतलब है कि भागलपुर से भाजपा की तरफ़ से शहनवाज़ हुसैन और सुशील मोदी में से किसी एक के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ है। वहीं अब जदयू विधायक के दावे ने NDA गठबंधन में ही असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+