JDU विधायक गोपाल मंडल ने BJP नेता को बताया घमंडी, कहा- मुझे नमस्कार नहीं किया इसलिए हारा चुनाव

JDU MLA Statement on BJP Candidate पटना। एक तरफ जहां भाजपा ( BJP ) और जदयू ( JDU ) प्रदेश में गठबंधन के तालमेल को बनाए रखने की कोशिश कर रही है। वहीं जदयू विधायक ( JDU MLA ) ने एक विवादित बयान दिया है। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल ( MLA Gopal Mandal ) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भागलपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे रोहित पांडेय ( BJP Candidate Rohit Pnadey ) घमंडी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा खरीदा सीट हार गई। आलाकमान की गलती के चलते सीट से हाथ धोना पड़ा।

jdu mla gopal mandal statement on bjp candidate rohit pandey

बता दें कि जदयू विधायक गोपाल मंडल इससे पूर्व बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने के मामले में विवादों में थे। रोहित पांडेय की हार का नमस्कार कनेक्शन बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के चुनाव प्रचार के मंच से उन्होंने हमें नमस्कार नहीं किया। उन्हें लगा कि पीएम के आने से वे जीत जाएंगे, लेकिन जीत गए क्या? मेरे कारण उनकी हार हुई।

इसके आगे भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि भला ये कोई ब्राह्मण है होता है? नाटा, काला, इतना बड़ा टीका और मुंह में बोल नहीं। कोई कमाल भी नहीं। इसके अलावा विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मंडल ने बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों के महत्व को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक बनने के लिए दबंग होना चाहिए, मसल होना चाहिए।

वहीं इस मामले में पर जदयू ने चुप्पी साध ली है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रतक्रिया देते हुए विधायक गोपाल मंडल के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मानसिक संतुलन को चुका व्यक्ति ही अपने आलाकमान पर सवाल उठा सकता है। वहीं ब्राह्मण की परिभाषा दिये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि शायद गोपाल मंडल को ब्राह्मणों से भेंट नहीं हुआ है। ऐसे ही लोग राजनीति करने वालों को बदनाम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+