JDU MLA गोपाल मंडल ने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के गाने पर जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

पटना। बिहार के जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल आए दिन अपने कारनामों और बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो कभी किसी के साथ दुर्व्यवहार करने या फिर ट्रेन में अंडरवियर पर घूमने को लेकर विवादों में रहते हैं। हालांकि इस बार वह अपने डांस स्टेप को लेकर चर्चा में हैं।

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर डांस किया

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर डांस किया

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के मशहूर फिल्मी गाने दिल्ली वाली गर्लफेंर्ड पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है।

जमकर लगाया ठुमका

वायरल वीडियो में जदयू विधायक गोपाल मंडल कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर कैप और गले में मफलर डाला हुआ है। विधायक के समर्थक भी मंच पर साथ नाचते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी विधायक गोपाल मंडल का डांस वीडियो वायरल हो चुका है।

ट्रेन में अंडरवियर पर घूमते हुए हो गए थे वायरल

ट्रेन में अंडरवियर पर घूमते हुए हो गए थे वायरल

इससे पहले उनका बार डांसर के साथ नाचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बता दें कि इससे पूर्व विधायक गोपाल मंडल का पटना से राजधानी दिल्ली तक तेजस ट्रेन में सफर के दौरान अंडरवियर में सफर करते वीडियो वायरल हुआ था। जब इसपर बवाल हुआ तो जदयू विधायक ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि जब वह ट्रेन में चढ़े तो उनका पेट खराब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+