पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान-कहा, 'लाठीचार्ज तो होगा ही'

छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज मामले में जदयू विधायक गोपालमंडल के बयान से छात्रों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। गोपालमंडल नें लाठीचार्ज के समर्थन में कहा कि आंदोलन को रोकने के लिए यह सही तरीका है।

JDU MLA Gopal Mandal byte on students protest in Patna lathi charge to hoga hi

JDU MLA On Student Protest: बिहार में विभिन्न प्रकार के कॉम्पेटेटिव एग्ज़ाम के पेपर लीक होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी तरह से पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अभ्यर्थी जब इस बाबत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। छात्रों के विरोध पर पुलिस के लाठीचार्ज को सही टहराते हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दिया है।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के मामले में जदयू विधायक के बयान से अभ्यर्थियों में नाराज़गी देखी जा रही है। जनता दल (यू) के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज सही है, क्योंकि आंदोलन को रोकने का यह सही तरीका है। पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि "ऐसा होना ही था। छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया होगा, इसलिए उन पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज, प्लास्टिक की गोलियां फेंकना और वाटर कैनन से छिड़काव कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे राज्य विरोध पर अंकुश लगाया जाता है। लाठी चार्ज का आरोप लगते रहता है। अगर छात्र इस तरह से विरोध करते रहे तो परीक्षाएं रद्द कर दी जानी चाहिए।

बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में पेपर लीक को लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) अभ्यर्थियों के राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बिहार पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया। BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज मामले में एमएस खान ( विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी, पटना) ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तोड़-फोड़ करते हुए हिंसा शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। कुछ को लोगों को गिरफ्तार भी किया गय।

पटना में पिछले साल अगस्त में भी पुलिस ने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था। बिहार लोक सेवा आयोग) 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर रहे थे। पटना बीपीएससी दफ़्तर के बाह आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल भी हुए थे। वहीं पुलिस ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: 2024 में राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी का JDU समर्थन करेगी, CM नीतीश ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+