2024 में राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी का JDU समर्थन करेगी, CM नीतीश ने दिया ये जवाब
2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनेताओं ने सियासी ज़मीन तलाशनी शुरू कर दी है। एक तरफ जदयू नेता नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार घोषित करना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम की मुहर लगा रहे हैं।

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए राजनीतिक दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए 2024 चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं पीएम उम्मीदवार को लेकर अभी से ही कयास बाज़ी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करना चाह रहे हैं। वहीं जदयू नेता नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी की समा बांधने में जुटे हुए हैं। इन्हीं सब सियासी अटकलों के बीच जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया गया कि क्या जदयू 2024 में राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी का समर्थन करेगी ? इस सवाल के जवाब में CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमें इससे कोई समस्या नहीं है। जब सभी (विपक्षी) दल एक साथ बैठेंगे और बात करेंगे, तब हम सब कुछ तय करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि "जहां तक 2024 के लोकसभा चुनाव का सवाल है, राहुल गांधी न सिर्फ विपक्ष का चेहरा होंगे, बल्कि उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे।" मीडिया से मुखातिब होते हुए कमलनाथ ने राहुल गांधी की सराहना की उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने की राहुल गांधी की सराहनीय पहल है। वह सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के आम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं। दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। "राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बिठाती है।" 2024 के चुनावों में राहुल गांधी की पीएम पद की उम्मीदवारी के पक्ष में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अकेले नेता हैं, जो आगे आए हैं।
ये भी पढ़ें: देश को भाजपा मुक्त करने का CM Nitish Kumar ने किया आह्वान, कहा- भारी मतों से जीतेंगे 2024 का चुनाव
Recommended Video
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications