JDU नेता रामनरेश सिंह का ‘पाक’ प्रेम, हुए ट्रोल- ‘नेता जी को भारतीय लड़का पसंद नहीं, पाकिस्तानी...
JDU leader Ram Naresh Singh: CM नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से जदयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने 'पाक' प्रेम दिखाते हुए बयान दिया है कि पाकिस्तान के युवा स्मार्ट होते हैं, इसलिए ही देश की बेटियां पाकिस्तान के युवाओं से विवाह रचा रही हैं।
जदयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का साम्राज्य है। अमेरिका ने वहां के दर्जनों आतंकियों पर इनाम घोषित कर रखा है। इसके बावजूद हमारे यहां के एक विद्वान नेता पाकिस्तान का लॉ एंड ऑर्डर हमारे देश से बढ़िया बताते हैं।

पाकिस्तान में ज़ुबान पर पाबंदी है, आटा-चावल के लिए लोग तरसते हैं, सेना का शासन है। हिंदुस्तान से बदतर हालात हैं। हालांकि पाकिस्तान में एक बात तो है कि वहां के युवा वह तेज़ और हैंडसम है। यही वजह है कि हिंदुस्तान की सानिया मिर्ज़ी और रीना राय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी रचाई है।
पाकिस्तान में शादी रचाने कई उदाहरण हैं, इसका फ़ायदा हमारे पाकिस्तान प्रेमी उठा सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारे यहां के बड़े नेता चांद मुबारक कहते हैं, उन्हें वैज्ञानिकों को मुबारकबाद देने में शर्म आती है। चांद को मुबारक देना तुष्टीकरण नहीं तो और क्या है?
पूर्व विधायक के रामनरेश के पाकिस्तानों को लेकर दिए बयान पर एक युवक ने कहा कि नेता जी को भारतीय लड़का पसंद नहीं है, पाकिस्तानी जमाई चाहिए, जिहादी जो चार चार शादी करें। वहीं रवींद्र सिंह नाम के युवक ने लिखा कि तुम्हारी बेटी भी लगता है कि किसी पाकिस्तानी से फेसबुक पेज पर चैट कर रही है।
पी कुमार नाम के युवक ने लिखा कि नेताजी आपकी कोई बहन या बेटी हो, किसी पाकिस्तानी से शादी करा दो। वहीं श्रवण भंडारी नाम के युवक ने लिखा कि पूरे रिश्तेदार की बेटी की भी शादी करो पाकिस्तान में।












Click it and Unblock the Notifications