JDU नेता ने तेजस्वी पर साधा निशाना, लालू का ऑडियो सामने आए 42 घंटे हो गए, मुंह बंद क्यों है?

पटना । लालू प्रसाद यादव के वायरल ऑडियो से बिहार की राजनीति में काफी असर पड़ा है। लगातार एनडीए के नेता यह सवाल कर रहे हैं तेजस्वी यादव से कि आखिर वह चुप क्यों है। अब जदयू नेता नीरज कुमार ने यह सवाल किया है की 42 घंटा से ज्यादा हो गया तेजस्वी यादव का मुंह बंद क्यों है। इतना ही नहीं नीरज कुमार ने यहां तक कहा कि पिता के लिए रोजगार खोज लिए हो। नजरिया पेश करिए तेजस्वी जी। हर बात पर ट्वीट करते हैं पिता के इस करतूत पर कोई ट्वीट क्यों नहीं।

jdu leader neeraj kumar statement on viral audio of rjd chief lalu prasad yadav

बता दें कि विधानसभा स्पीकर के लिए मंगलवार को बिहार सदन में चुनाव हुआ। इसके पहले कथित तौर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा के विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं।

कथित वायरल ऑडियो के मुताबिक लालू प्रसाद यादव ललन पासवान से स्पीकर के चुनाव के दौरान अब्सेंट होने को कह रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो उपयुक्त स्थान सरकार में दिया जाएगा।

बता दें कि इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से राजद को एनडीए के नेताओं ने घेर लिया है। सुशील मोदी ने कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो ट्वीट किया औऱ दावा किया कि इसमें लालू प्रसाद यादव विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं। महागठबंधन के नेताओं ने ऑडियो का खंडन करते हुए कहा कि इसमें लालू प्रसाद यादव की आवाज नहीं है।

अब इस पर एनडीए में शामिल हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने कहा कि उनसे भी लालू फोन कर बात करने की कोशिश में लगे थे।जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव उनसे भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उनकी पार्टी के लोगों को फोन कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+