बिहार: गोली मारकर 2 की हत्या के आरोप में जदयू नेता गन के साथ गिरफ्तार
पूर्व विधायक और जदयू नेता ने जमीन को लेकर हुए विवाद में गोली चला दी जिसमें नाबालिग समेत 2 की मौत हो गई। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
सासाराम। बिहार के सासाराम में जमीन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर दो लोगों की हत्या और चार को घायल करने के आरोप में जदयू नेता सूर्यदेव सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली सूचना के मुताबिक, जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और जदयू नेता सूर्यदेव सिंह ने गोलियां चला दीं। इस गोलीकांड में 13 साल की नाबालिग लड़की हजारा खातून भी मारी गई है।
पुलिस ने सूर्यदेव सिंह को गिरफ्तार कर हथियार की बरामदगी कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सूर्यदेव सिंह ने उन पर भी गोली चला दी।












Click it and Unblock the Notifications