बिहारः JDU नेता और पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- भाजपा ने हमारे लिए वोट टर्न नहीं कराया

पटना। अरुणाचल प्रदेश में जदयू विधायकों के भाजपा में मिल जाने के बाद जदयू के नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। जदयू नेता सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन इशारे में भाजपा पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं और याद भी दिला रहे हैं कि साल 2005-10 वाली भाजपा से 2020 वाली भाजपा में बड़ा अंतर है। हालांकि जदयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके जयकुमार सिंह ने सीधे तौर पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Jdu leader and former minister jaikumar singh statement on bjp

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने वोटर जदयू के उम्मीदवारों के लिए टर्न नहीं कराया। पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद भी हम भाजपा से आग्रह करेंगे कि वो मिलकर बैठे और हालात को सुधारें। बता दें कि पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। इस सीट से भाजपा के बागी बने राजेंद्र सिंह ने लोजपा से चुनाव लड़कर जयकुमार सिंह का खेल बिगाड़ दिया था।

बता दें कि जयकुमार सिंह से पूर्व उनके पार्टी के नेताओं ने पहले ही नाराजगी जाहिर कर दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि ये जख्म बहुत गहरा है, ऐसा भविष्य में न हो इसे भाजपा को देखना होगा। उन्होंने कहा कि हम तो समर्थन दे रहे थे, लेकिन इसके बावजूद जो घटना घटी वो ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+