बिहारः जानें जदयू ने 115 सीटों पर किस जाति के कितने उम्मीदवारों को दिया टिकट
पटना। बिहार में विधानसभा का चुनाव के ऐलान होने के बाद पार्टी में टिकट बांटने की कवायद शुरू हो गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल टिकट बांटने के दौरान जाति को लेकर खासा सावधानी बरत रहे हैं। बिहार की सभी पार्टियां जातिगत समीकरण का ख्याल रखते हुए ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में जेडीयू ने अपने सभी 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की तो यह बात साफ भी हो गई कि टिकट बंटवारे में जाति का खासा ध्यान रखा जा रहा है।
Recommended Video

जदयू ने 115 सीटों के उम्मीदवारों में 19 अतिपिछड़ा उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा 18 यादवों को टिकट, 15 कुशवाहा जाति के उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इसके अलावा 12 कुर्मी, 11 मुस्लिम, 10 भूमिहार, 8 धानुक, 7 राजपूत, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण और 1 जनजाति उम्मीदवार को टिकट दिया है।
एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के खाते में 115 सीटें आई हैं। वैसे तो जेडीयू को 122 सीटें मिली थीं लेकिन पार्टी ने अपनी सीटों में से 7 सीट जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दे दिया है। बुधवार को जेडीयू ने अपने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। प्रत्याशियों की लिस्ट में जो सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम है वो है बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का।
जदयू प्रमुख नीतीश शुरू से ही बिहार की आधी आबादी यानी महिलाओं को अपना सबसे बड़ा वोट बैंक मानते हैं। यही कारण है कि पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को शामिल कर नीतीश ने इस बार बड़ा दांव खेला है। जेडीयू ने अपनी लिस्ट में बाइस महिलाओं को टिकट दिया है। बिहार में जेडीयू इस बार 122 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बीजेपी के खाते में 121 सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications