जदयू ने RCP सिंह के करीबियों को पार्टी से निकाला, आलोक रंजन भी हुए पार्टी से बाहर
पटना, 14 जून: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने सीनियर लीडर आलोक रंजन समेत चार नेताओं के पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जनता दल यूनाइटेड ने अपने कुछ सदस्यों अनिल कुमार, विपिन यादव और अजय आलोक को पार्टी के पदों से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित कर दिया गया है। जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है वह सभी आरसीपी सिंह के करीबी हैं।
Recommended Video

जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ पदाधिकारी लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है। पार्टी ने संगठन का कामकाज देख रहे अपने चार पदाधिकारियों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें पार्टी के दो महासचिव, एक प्रदेश प्रवक्ता और एक भंग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इनमें पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक भी शामिल हैं।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कुछ जिलों से कई पदाधिकारियों की शिकायत मिल रही थी, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है ताकि पार्टी में अनुशासन रहे। आर सी पी सिंह के काफी नजदीकी माने जाने वाले जितेंद्र नीरज को भी पार्टी से निकाला गया है।जेडीयू के जिन पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें पार्टी के महासचिव अनिल कुमार व विपिन यादव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. अजय आलोक और भंग समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज शामिल हैं। अनिल कुमार और विपिन कुमार काफी दिनों से जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के कार्यक्रमों में सक्रिय दिख रहे थे।
जेडीयू की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के पदाधिकारियों से नीतीश कुमार को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा के इस्तेमाल की अपेक्षा की जाती है। पिछले कई महीने से पार्टी के हितों के विपरीत समानांतर कार्यक्रम चलाए जाने और कार्यकर्ताओं को भ्रमित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ पदाधिकारियों से बात कर इस तरह के कार्यों से बचने के लिए कहा गया लेकिन इसके बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications