JDU Candidate List 2025: नीतीश कुमार ने तय किए लगभग सभी 103 उम्मीदवारों के नाम, इन विधायकों का टिकट कटना फाइनल

Bihar Election 2025 (JDU Candidate List): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग सभी 103 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। पार्टी की अंदरूनी बैठकों और ग्राउंड रिपोर्ट के बाद तय किया गया है कि कुछ पुराने चेहरों को अब टिकट नहीं दिया जाएगा।

पार्टी ने साफ संदेश दिया है जो विधायक जनता के बीच काम नहीं कर रहे, उनका टिकट अब पक्का नहीं है। लगभग 6 सीटिंग विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। नए उम्मीदवारों को भी इस बार मौका मिलेगा।

Bihar Election 2025 JDU Candidate List

6 विधायकों की छुट्टी, नए उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि करीब छह मौजूदा विधायकों का प्रदर्शन पार्टी के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में अब उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उनकी जगह नए चेहरों को उतारने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन सीटों पर बदलाव होगा, वे भागलपुर, नवादा और बांका जिलों में स्थित हैं। खास तौर पर खगड़िया जिले की परबत्ता सीट पर विधायक संजय कुमार के आरजेडी में शामिल होने के बाद वहां भी नया उम्मीदवार उतारा जाएगा। वहीं, रूपौली सीट से बीमा भारती के विपक्षी खेमे में जाने के बाद वहां भी नया चेहरा मैदान में उतरेगा।

फीडबैक से तय हुए उम्मीदवारों के नाम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने से पहले जनता और कार्यकर्ताओं दोनों से फीडबैक लिया गया। जिन विधायकों के खिलाफ जनता में नाराजगी थी या जो इलाके में सक्रिय नहीं थे, उनका नाम सूची से हटा दिया गया।

जेडीयू नेता के मुताबिक, "नीतीश कुमार खुद इस प्रक्रिया पर नज़र रख रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि टिकट उसी को मिलेगा जो ग्राउंड पर जनता के बीच है। अब जनता ही उम्मीदवार तय करेगी, नेता नहीं।"

NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, लेकिन पासवान कर रहे हैं दबाव

बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग पर भी लगभग सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी 102 सीटों पर और जेडीयू 103 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब पहले तय सीटों से ज्यादा की मांग कर रही है। पहले जहां एलजेपी 20-22 सीटों पर मान गई थी, अब वे कुछ और सीटों का दावा कर रही हैं। वहीं NDA के अन्य सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी "सम्मानजनक संख्या" में सीटें दी जाएंगी।

HAM का अल्टीमेटम: 'सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो नहीं लड़ेंगे चुनाव'

HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कहा है, "हम कोई दावा नहीं कर रहे, सिर्फ निवेदन है कि हमें सम्मानजनक सीटें दी जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।" हालांकि, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने आश्वस्त किया कि सब कुछ एनडीए में ठीक है और अगले 1-2 दिनों में उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पहली लिस्ट पर सबकी नजरें टिकीं

अब सबकी निगाहें जेडीयू की पहली लिस्ट पर हैं, जो किसी भी वक्त जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बार युवाओं और नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताने वाले हैं। वहीं, यह भी संकेत हैं कि पार्टी अपने पुराने 'निष्क्रिय' विधायकों को धीरे-धीरे साइडलाइन करने की रणनीति पर काम कर रही है।

चुनावी रणनीति: 'जनता का उम्मीदवार' बनेगा जेडीयू का नारा

जेडीयू की नई रणनीति साफ है, "जनता का उम्मीदवार, जनता का प्रतिनिधि"। इस बार पार्टी ग्राउंड पर काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर को रोका जा सके।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह फैसला जेडीयू के लिए दोहरा लाभ ला सकता है, एक तरफ पार्टी अपनी छवि सुधार पाएगी, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के साथ तालमेल में सीटों को लेकर कोई बड़ा टकराव नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+