आरा विधानसभा सीट पर नामांकन कराकर निकले जविपा प्रत्याशी कुमुद पटेल गिरफ्तार

आरा। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर जारी है। आरा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रत्याशी कुमुद पटेल ने नामांकन कराया लेकिन निर्वाचन कार्यालय के बाहर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। 2012 में पूर्व जदयू युवा नेता कुमुद पटेल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, जिसमें अब पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। कुमुद पटेल की गिरफ्तारी के बाद इलाके की राजनीति में हलचल मच गई है।

Jantantrik Vikas Party candidate Kumud Patel arrested after nomination from Arrah Seat

निर्वाचन कार्यालय के बाहर जैसे ही पुलिस ने प्रत्याशी कुमुद पटेल को गिरफ्तार किया वहां अफरातफरी मच गई। प्रत्याशी कुमुद ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत पुलिस ने ऐसा किया है। कहा कि उनके चुनावी मैदान में उतरने से विरोधी डर गए हैं और साजिशन गिरफ्तारी से उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। नवादा थाना पुलिस का कहना कि प्रत्याशी के खिलाफ 2012 के केस में गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस उनको गिरफ्तार कर थाने ले गई। कुमुद पटेल इलाके में जदयू के चर्चित युवा नेता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और जनतांत्रिक विकास पार्टी ने उनको आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे दिया।

भोजपुर जिले में मंगलवार को इन प्रत्याशियों के नामांकन
मंगलवार को भोजपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। आरा विधानसभा सीट पर जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रत्याशी कुमुद पटेल और निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन यादव ने नामांकन कराया। इसके बाद ही कुमुद पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। संदेश विधानसभा क्षेत्र से फरार चल रहे राजद विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संदेश सीट पर दो, आरा सीट पर दो, जगदीशपुर सीट पर दो और शाहपुर सीट पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। सोमवार को बड़हरा सीट पर एक, आरा सीट पर एक और तरारी सीट पर एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+