बिहारः जन अधिकार पार्टी ने लगाई किसान अदालत, पप्पू यादव ने किसानों का रखा पक्ष

JAP Farmers Court पटना। बीते सोमवार को जन अधिकार पार्टी ( JAN AADHIKAR PARTY ) ने किसानों के समर्थन में किसान अदालत का आयोजन किया। इस दौरान अदालत में जाप प्रमुख पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) ने किसानों का पक्ष रखा तो प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ( JAP State President Raghvendra Kushwaha ) ने सरकार का पक्ष रखा। बता दें कि किसानों के समर्थन में पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को किसानों के लिए अदालत लगाई और किसानों की समस्या को सुना।

jan adhikar party did kisan court in support of farmers protest

इसके साथ ही पार्टी ने सरकार का फैसला भी सुनाया। जाप के इस अदालत में जाप प्रमुख ने जहां किसानों का पक्ष रखा वहीं जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। इस बहस के दौरान जाप के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिन्हा ने जज की भूमिका निभाई।

किसानों का पक्ष रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि शासन करने वालों ने हमेशा किसानों को लूटा है। पहले अंग्रेजी सरकार किसानों पर अत्याचार करती थी और अब स्वतंत्र भारत की सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है। ये तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। सरकार को इन्हें रद्द कर देना चाहिए।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी कृषि क्षेत्र से जीवन यापन करती है। ये कानून सभी के जीवन को प्रभावित करेगा। किसानों की चिंता तभी समाप्त होगी जब केंद्र सरकार एमएसपी की गारंटी दे। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। पूंजीपतियों की नजर इस पर है। अगर किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं किया गया तो पूंजिपति इन्हें बर्बाद कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+