Video: Terrorist तो बनाना हम लोग का काम है, बना देते हैं 1 सेकंड में’, पुलिसकर्मी ने दी धमकी
Jamui Police Viral Video: बिहार में पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर वायरल वीडियो ने खाकी को शर्मसार कर दिया है।

Jamui Police News: बिहार के जमुई ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाला एक व्यक्ति से बदतमीज़ी से बात कर रहा है। वीडियो के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शिक्षक किसी विवाद को लेकर जमुई थाना पहुंचे थे।
Recommended Video
करीब 165 किलोमीटर दूर पटना से शिक्षक अपने विवाद को सुलझाने जमुई थाना पहुंचे थे। तीन दिन देर से आने पर पुलिस वाला नाराज़ हो गया और फिर शिक्षक को गाली देने लगा। शिक्षक ने अपनी परेशानी बता ही रहे थे कि पुलिस वाले ने अपना आपा खो दिया।
पुलिसकर्मी राजेश शरण ने कहा कि 'लोगों को Terrorist तो बनाना हम लोग का काम है, बना देते हैं 1 सेकंड में' इतना कहने बाद पुलिस वाला बोलता हुआ नज़र आ रहा है कि क्या बोला रे, क्या बोला तुम, होश वोश में है कि नहीं, काल मंडरा है तुम पर।
वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि पुलिस वाला कुर्सी से तमतमा कर उठते हुए शिकायत कर्ता को धमका रहा है। पुलिसकर्मी के आसपास कई और लोगों भी नज़र आ रहे हैं, फिलहाल जमुई थाना पुलिस के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications