जमुईः मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली और फिर धारदार हथियार से काटा
जमुई। बिहार के जमुई जिले के चकाई के बोंगी इलाके के बाराटांड़ गांव में बुधवार की देर रात को नक्सलियों ने जमकर कहर बरपाया। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थ पर एक पोस्टर भी छोड़ा है। घटना में मारे गए मृतक पिता का नाम चोपाय हेम्ब्रम है जबकि पुत्र का नाम अर्जुन हेम्ब्रम है। घटना को अंजाम देने के लिए दो दर्जन की संख्या में नक्सली आए थे।

पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद भी नक्सलियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला भी किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने गांव पर हमला बोलते हुए 60 साल के चोपाय हेंब्रम और उसके बेटे 35 साल के अर्जुन हेंब्रम दोनो को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मार दी।
दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जमुई जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाके में दो की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत है। हत्या के इस दोहरे मामले में जिले के प्रभारी एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी है, जिस इलाके में घटना हुई है वह दुर्गम पहाड़ी और नक्सल प्रभावित इलाका में आता है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है, नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications