जमुईः देर रात चिकित्सक को क्लिनिक से घसीटते हुए निकाला बाहर और फिर पीट-पीटकर मार डाला
जमुई। बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के निचली सेवा रविदास टोला में सोमवार की रात को चिकित्सक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सेवा गांव पंडित टोला के रहने वाले नुनूलाल पंडित का पुत्र मनोज पंडित है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोज एक निजी क्लिनिक चलाता था। घटना के दिन वह अपने क्लिनिक में बैठा हुआ था। इसी दौरान गौतम रविदास अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और मनोज को क्लिनिक से घसीटता हुआ बाहर ले गया।

फिर उसे रस्से से बांधा और लाठी, डंडा, खंती और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके चलते मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही परिजन को मिली घटनास्थल पर पहुंचकर आननफानन में मनोज को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां ड्यूटी पर मौजुद चिकित्सक द्वारा डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा मनोज के मौत की पुष्टि कर दी गई।
वहीं घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, रामकृष्ण राय दल बल के साथ पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।
औरंगाबाद में सब्जी विक्रेता की हत्या
वहीं औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित चित्रगुप्त नगर मोहल्ले में एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जीतू मेहता के रूप में की गई है, जो नगर थाना क्षेत्र के बराटपुर मोहल्ले का रहने वाला था। वर्तमान में वह क्लब रोड, चित्रगुप्त नगर मोहल्ले में उदेश ठाकुर के मकान में किराए पर रह रहा था।












Click it and Unblock the Notifications