मेरे शरीर में जब तक लहू का एक भी कतरा रहेगा, मैं बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहूंगा- चिराग पासवान

Chirag Paswan News: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लोजपा (आर) अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान भी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गए। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में चिराग पासवान ने जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित किया।

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं जब तक जिंदा रहूंगा, जब तक मेरे शरीर में लहू का एक भी कतरा रहेगा, मैं सिर्फ और सिर्फ बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहूंगा। गठबंधन को लेकर मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं।

Jamui MP Chirag Paswan Lok Jan Shakti Party Ramvilas jan Ashirwad Maha Sabha In Muzaffarpur

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसके साथ गठबंधन कर चुनावी दांव खेलेगी इस पर चर्चा तेज़ है। मैं सभी लोगों को यह बता देना चाहता हूं कि मेरा गठबंधन मेरा गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। मैं मरते दम तक बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहूंगा।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कई सरकारें बनी और कई गठबंधन बने और टूटे। बिहार की समस्या आज भी पहले ही जैसी है। हमारे प्रदेश को कई सरकारों ने लूटा है, कई बड़े-बड़े सियासी वादे किए गए, लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया।

बिहार के लोग छोटी-छोटी नौकरियों के लिए आज भी दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बिहार की सबसे बड़ी समस्या पलायन है। इसलिए अब वक्त आ चुका है कि बड़े-बड़े झूठे वादे को करने वालों को सबक सिखाया जाये।

यही वजह है कि हमारी पार्टी बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के तहत आज 14 करोड़ बिहारी आबादी के लिए लड़ाई लड़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में बिहार के लोग बड़े-बड़े पदों पर हैं, दूसरे प्रदेशों के अस्पतालों में बड़े एकस्पर्ट डॉक्टर बिहार के ही हैं। तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि बिहार क्यों पीछे छूट गया।

एक से एक महापुरुषों ने अपने ज्ञान के रास्ते से बिहार को आगे बढ़ाया, जो लोग राजनीति में चाणक्य की नीति अपनाने का काम करते हैं। यही बिहार चाणक्य और आर्यभट्ट की धरती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को शून्य दिया है। इसके बावजूद हम लोगों का बिहार विकास के रास्ते पर क्यों नहीं चल पा रहा है।

आखिर कब तक हम लोग दूसरे प्रदेशों का मुंह ताकते रहेंगे, पहले की तरह यहीं अगर ज़िदगी गुज़र बसर करने की व्यवस्था हो जाए तो लोग भला क्यों दूसरे प्रदेशों में पलायान करेंगे।

बिहार ने अब विकास का मन बना लिया है। लेकिन इसमें चिराग पासवान अकेला नहीं कुछ कर सकता। आप सभी लोगों को भी चिराग पासवान बनना होगा। हमारी नीतियों को गांव-गांव जाकर बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के बारे में बताना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+