विधवा महिला का गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दूसरी शादी के बाद भी पति से नहीं मिल रहा प्यार

Jamui Love Marriage News: बिहार के जमुई जिला से विधवा महिला को शादी के बाद घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पहले पति राजेश हेम्ब्रम की करीब 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद 3 बच्चों की मां जैसे-तैसे मज़दूरी कर बच्चों के साथ ज़िंदगी बसर कर रही थी। इसी दौरान महिला कठावारा गांव के रहने वाले सोनू टूडू के संपर्क में आई।

सोनू संपर्क से धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं, दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। सोनू ने महिला के साथ जीने मरने की कसमें खाई। ग्रामीणों को जब दोनों के प्रेम प्रसंग की बात पता चली तो, उन्होंने प्रेमी जोड़े की रज़ामंदी से शादी करवा दी। विधवा महिला सुनीता को ज़िंदगी गुजारने के लिए पति का साथ मिल गया।

Jamui me vidhva mahila ka prem viva

एक विवाहिता की तरह वह ज़िंदगी बसर करने लगी, कुछ दिनों तक को मामला ठीक चला फिर रिश्ते में अनबन होनी शुरू हुई। इसी बीच महिला गर्भवती हुई, जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो सोनू और उसके घर वालों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए, मामले में जांच कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। सुनिता (पीड़ित महिला) ने कहा कि शादी के कुछ दिन तक को सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद मामला बिगड़ने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति सोनू बहन, बहनोई, भाई और भाभी के बहकावे में आकर ऐसा कर रहा है।

जमुई जिला के सलैया गांव (सोनो थाना क्षेत्र) निवासी महिला सुनिता दूसरी शादी के बाद भी पति के प्यार से वंचित हो गई है। अब वह पुलिस और ग्रामीणों से अपने लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सोनू को चाहिए कि वह अपनी पत्नी का खयाल रखे और परिवार बसाए। बहकावे में आने से काम खराब ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+