Jamui Lok Sabha: 5 बजे तक 48 % मतदान, First Time Voters ने बताया, किन मुद्दों पर किया वोट
First Time Voters Jamui: बिहार की 4 लोकसभा सीटों (गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद) पर प्रथम चरण में मतदान जारी है। मतदाताओं के बीच चुनाव को लेकर उत्साह जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार की जा रही जमुई लोकसभा सीट पहुंची। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फर्स्ट टाइम वोटर के ज़ेहन में मतदान करते वक्त क्या-क्या मुद्दे थे, उन्होंने क्या कुछ कहा?
मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की, इसी क्रम में फर्स्ट टाइम वोटरों ने भी बेबाकी से अपनी बात रखी। कादयानी पराशर ने बताया कि वह फर्स्ट टाइम वोट कर रही हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि ज़िंदगी का पहला वोट आपने किया तो, ज़ेहन में कौन-कौन से मुद्दे थे।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहली बार वोट कर के बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह महसूस हो रहा है कि अब देश के ज़िम्मेदार नागरिकों की सूची में उनका भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि छोटी से बड़ी हुई, अपनी सोसाइटी में काफी ख़ामिया देखी। अगर उन मुद्दों पर बात करूं तो लिस्ट काफी लंबी हो जाएगी।
Recommended Video
इसलिए प्रमुख मुद्दे की बात करूं तो समाज का विकास होना चाहिए। पढ़े लिखे नौजवानों के लिए रोज़गार का मसला बहुत ही अहम है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए। वैसे उम्मीदवार को वोट करना चाहिए जो आपके समाज के हित में फ़ैसले ले सके। विकास तो हुआ है लेकिन जितनी उम्मीद थी, उतनी नहीं हुई है। इसलिए बदलाव सोचते हुए वोट किया है।
पल्लवी सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। वोट करने से पहले ज़ेहन में सबसे बड़ा मुद्दा रोज़गार का था, क्योंकि बीएड की डिग्री लिए हुए पांच साल से ज्यादा हो गए। लेकिन अभी तक बेरोज़गारी का दंश झेल रही हूं। इसलिए इस बार रोज़गार को ध्यान में रखते हुए वोट किया है।












Click it and Unblock the Notifications