पति फरमा रहा था दूसरी महिला से इश्क, पत्नी के मना करने पर बना हैवान, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Jamui News: बिहार के जमुई ज़िले से पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति को दूसरी महिला से बात करने पर मना किया, पति ने बुरी तरह से पिटाई कर दिया।

Jamui Latest News In Hindi, Doosri Mahila Se Pati Ka Sambandh, Bihar News Hindi

Jamui Love Affair News: बिहार के जमुई जिला से शादी शुदा व्यक्ति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पत्नी ने जब पति को दूसरी महिला से बात करने पर मना किया तो, पति गुस्से से आग बबूला हो गया। गुस्साए पति ने महिला को बाध कर बुरी तरह से पीटा।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। डायल 112 को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर महिला को पति से छुड़ाया। स्थानीय लोगों की मानें तो व्यक्ति दूसरी महिला से बात करता था। पत्नी ने मना किया तो उसने बुरी तरह से पिटाई कर दी।

जमुई जिला के भछियार वार्ड नंबर 25 (टाउन थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। आरोपी मोहम्मद सिराज भछियार मोहल्ला का रहने वाला है। हैदर अली के बेटे सिराज की तीन साल पहले आसिया खातून से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह पत्नी को प्रताड़ित करता था।

Recommended Video

    भागलपुर: दूसरी जगह हो रही थी शादी, प्रेमी प्रेमिका दोनों ने दी जान ...

    दहेज़ में दो लाख रुपए की मांग कतृरते हुए दूसरी महिला से मोबाइल से बातचीत करने लगा। पत्नी ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन आरोपी सिराज नहीं माना। रविवार को भी वह दूसरी महिला से बात कर रहा था। पत्नी ने मना किया तो आक्रोशित हो गया और पत्नी को बांध कर मारने लगा।

    डायल 112 की टीम मौक़े पर पहुंची और पति से छुड़ाया। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पति मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। टाउन थाना पुलिस महिला के आवेदन पर कार्रवाई कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+