Char Dham Yatra: 56 दिन 15000 KM का साइकिल से सफर, प्रीतम राजहंस की भक्ति के मुरीद हुए लोग

Char dham yatra with cycle: जमुई जिला के झाझा निवासी प्रीतम राजहंस ने करीब दो महीने तक साइकिल से चार धाम यात्रा कर अपनी भक्ति की ताक़त का उदाहरण सेट कर दिया है। 56 दिन में 15000 किलोमीटर का साइकिल से सफर कर लोगों को अपनी भक्ति का मुरीद बना लिया है।

5 मई को प्रीतम राजहंस ने जमुई (बिहार) से अपने यात्रा की शुरुआत की थी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रीतम ने बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों की सड़कों को साइकिल से ही नाप दिया। पांच जून को वह केदारनाथ पहुंचे। 6 जून को बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया।

jamui-jhajha-pritam-raj-han

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के दौरान ही प्रीतम ने साइकिल से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (चारों धाम की यात्रा)। 56 दिनों की चार धाम यात्रा से प्रीतम के वापस आने पर लोगों ने जमकर स्वागत किया। वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने भी अभिनंदन किया।

1500 किलोमीटर साइकिल से सफर कर भोलेनाथ के दर्शन से लौटन पर लोग प्रीतम की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। प्रीतम ने कहा कि वह पिछले साल ही केदारनाथ जाने का फ़ैसला किया था। कुछ अलग करने की सोच के साथ साइकिल से सफर करने का फैसला लिया।

प्रीतम ने कहा कि परिवार के लोगों ने ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए कहा लेकिन कुछ अलग करने के जुनून में साइकिल से ही सफर पर निकल गया। उसने कहा कि जब सफर की शुरूआत की थी को बहुत गर्मी हो रही थी। इसके बावजूद बिना किसी परेशानी के यात्रा जारी रही। यात्रा के दौरान मसूरी में साइकिल से ही 7 हज़र फीट की चढ़ाई ही पूरी की।

प्रीतम ने बताया कि वह रोज़ाना करीब 45 से 60 किलोमीटर तक साइकिल से सफर किया करता था। वहीं उसने कहा कि लोगों को जलवायु परिवर्तन से बचने और प्रकृति को बचाने के लिए पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों के संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+