Jamui Election Result 2025: जमुई सीट से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह जीती या हारी? जानें 4 सीटों का हाल
Jamui Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, 14 नवंबर को घोषित कर दिए गए हैं। बिहार में एनडीए गबबंधन 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 35 सीटें पर जीत हासिल कर इस चुनाव विपक्ष महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा ओवैसी की एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर के लिए ये चुनाव तगड़ा झटका माना जा रहा है।
बिहार की जमुई की चार विधानसभा सीटों जहां इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया है,वहां पर अधिकांश सीटों पर एनडीए गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। जमुई जिले में कुल चार विधानसभा सीटें आती हैं - जमुई, झाझा, सिकंदरा और चकाई। जानिए कौन हारा, कौन जीता?

जमुई सीट से श्रेससी सिंह जीती
जमुई विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह जो मौजूदा विधायक और ओलंपिक खिलाड़ी भी हैं अपनी बढ़त बरकरार रखी। शुरुआत से ही, श्रेयसी सिंह ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ रखा था। फाइलन रिजस्ट में इस सीट से भाजपा की श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के मोहम्मद आलम को 54498 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं जन सुराज के अनिल प्रसाद को भी बुरी हार सामना करना पड़ा है।
झाझा विधानसभा
झाझा विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार लगातार आगे बने हुए थे। जमुई की झाझा सीट से जेडीयू की दामोदर रावत ने आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव को 4262 वोटों के अंतर से हराया है।
सिकंदरा विधानसभा सीट
जमुई जिले की सिकंदरा विधानसभा सीट जो एनडीए गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' के खाते में वहां से प्रफुल्ल कुमार मांझी मैदान में हैं, जिनका सीधा मुकाबला महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार विनोद चौधरी से था। इस सीट पर राजद ने उदय नारायण चौधरी को उतारा था, जबकि जनस्वराज पार्टी ने सुभाष चंद्र बोस पर दांव खेला है। सिंकदराबाद सीट से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेक्यूलर के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने आरजेडी के उदय नारायण चौधरी को 23907 वोटों के अंतर से हराया है।
चकाई विधानसभा सीट
चकाई विधानसभा सीट पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां राजद की सावित्री देवी और जदयू के सुमित कुमार सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जन स्वराज पार्टी के राहुल कुमार भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन सबाक पछाड़ते हुए इस सीट से आरजेडी की सावित्री देवी ने जेडीयू के सुमित कुमार सिंह को 12972 वोटों के अंतर से हराया है।
2020 में किसको मिली थी कितनी सीटें?
पिछले 2020 के विधानसभा चुनावों में भी जमुई, झाझा और सिकंदरा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जीत हासिल की थी। उस समय चकाई सीट से विजयी हुए सुमित कुमार ने चुनाव परिणाम घोषित होते ही एनडीए का समर्थन कर दिया था, जिससे गठबंधन की ताकत और बढ़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications