बिहारः भांजे ने मामी के मांग में सिंदूर भर रचाई शादी, देखें VIRAL VIDEO

जमुई। बिहार के जमुई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मामी से शादी रचा रहा है। भांजा चंदन कुमान अपनी मामी के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसे ना तो समाज की फिक्र हुई और न ही रिश्ते की और फिर मामी भांजे पर फिदा हो गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सिंदूर लगाने के बाद मामी भांजे का पैर छूकर पत्नी होने के नाते आशीर्वाद भी मांग रही है। बताया जा रहा है कि जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय चंदन कुमार का प्रेम-प्रसंग अपनी मामी के साथ कई वर्षों से चल रहा था, जो लखीसराय जिले के मननपुर की रहने वाली है।

Recommended Video

    बिहारः भांजे ने मामी के मांग में सिंदूर भर रचाई शादी, देखें VIRAL VIDEO
    jamui boy did marriage with his uncle wife video viral on social media

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदन मुंबई में ऑटो चलाता है और उसके मामा भी वहीं रहते थे। इसी दौरान दोनों को प्रेम हो गया। लोगों के बीच चर्चा भी यह है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ही ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए।

    लॉकडाउन के चलते चंदन अपने मामा-मामी के साथ घर लौट आया था। हालांकि इस बीच दोनों आपस में मुलाकात करते रहे। कुछ दिन पहले लखीसराय के मननपुर गांव में अपने घर में मामा ने अपने भांजे को अपनी पत्नी के साथ देख लिया था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। अंत में मामी और भांजे ने शादी कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    बताया यह भी जा रहा है कि चंदन अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह लखीसराय जा रहा है। स्थानीय लोग इस बात का अंदाजा लग रहे हैं कि चंदन ने मुंबई जाने के लिए पहले से तैयारी कर लिया था और दोनों शादी करने के बाद मुंबई चले गए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में गिद्धौर के रतनपुर गांव के साव टोला के रहने वाले मंगर साव का बेटा 23 वर्षीय चंदन है। जानकारी के अनुसार चंदन के मामा-मामी मुंबई में रहते हैं और चंदन भी वहीं उनके साथ रहकर ऑटो चलाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+