बिहार में सामने आए आईएसआईएस के पोस्टर, मची सनसनी

बिहार में आतंकी संगठन आईएसआईएस के पोस्टर्स से सनसनी फैल गई है। पोस्टर में कहा गया है कि बिहार में हमें युवाओं की जरुरत है। आईएसआईएस नए लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

पटना। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने क्या भारत में भी अपनी जड़ें जमाना शुरू कर दिया है? ये सवाल इसलिए क्योंकि बिहार में आईएसआईएस ज्वाइन करने को लेकर कुछ पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर्स में युवाओं को आईएसआईएस में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखे संदेश अंग्रेजी में हैं और जो वाक्य लिखें गए हैं उनमें भी कई अशुद्धियां भी हैं। इन पोस्टर्स में कहा गया है कि बिहार में आईएसआईएस आ चुका है।

बिहार में सामने आए आईएसआईएस के पोस्टर, मची सनसनी

बिहार में आईएस की दस्तक?

बिहार में आतंकी संगठन आईएसआईएस के पोस्टर्स से सनसनी फैल गई है। पोस्टर में कहा गया है कि बिहार में हमें युवाओं की जरुरत है। आईएसआईएस नए लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहता है। बिहार में ऑपरेशन चलाने के लिए आईएसआईएस ने युवाओं को साथ आने की अपील की है। आईएसआईएस के ये पोस्टर बिहार के नौहट्टा पुलिस थाने के करीब एक बिजली के खंभे में लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस टीम इस बात की तलाश कर रही है कि आखिर आईएसआईएस के इस पोस्टर को लगाने के पीछे किसका हाथ है।

बिहार पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आखिर इस पूरे घटनाक्रम में कौन शामिल है इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम में किसी की शरारत से भी इंकार नहीं किया है। बता दें कि बिहार में इंडियन मुजाहिदीन की अच्छी-खासी पैठ देखने को मिली थी। इस राज्य में कई ऐसी घटनाएं पिछले कुछ सालों में सामने आई थी जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के टेरर मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा यासीन भटकल कई महीनों तक बिहार में रहा। उसने बिहार में रहने के दौरान देश के दूसरे हिस्सों में कई आतंकी हमलों की योजना बनाई और उसमें सफल भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+