Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kishore Kunal: पूर्व IPS अधिकारी और पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Acharya Kishore Kunal Death: बिहार की राजधानी पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव और पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। आचार्य किशोर कुणाल 74 साल के थे। किशोर कुणाल का निधन हृदय गति रुकने से हुआ है।

किशोर कुणाल को रविवार 29 दिसंबर की सुबह कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आचार्य किशोर कुणाल महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे।

Acharya Kishore Kunal Death

बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने किशोर कुणाल के निधन पर कहा, "उनके (किशोर कुणाल-पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव) निधन से बिहार और पूरे देश का सनातनी समाज मर्माहत है और हम ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं और हम पूरे बिहार के लोग उनके निधन की खबर सुनकर मर्माहत हैं।"

Who was Acharya Kishore Kunal: कौन थे आचार्य किशोर कुणाल?

▪️ आचार्य किशोर कुणाल वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। आचार्य किशोर कुणाल 1972 में गुजरात कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए थे। आचार्य किशोर कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

▪️ आचार्य किशोर कुणाल पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव भी थे। आचार्य किशोर कुणाल पटना में ज्ञान निकेतन नामक एक प्रसिद्ध स्कूल के संस्थापक भी हैं।

▪️ आचार्य किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गांव से की थी।

▪️ किशोर कुणाल ने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और आईपीएस अधिकारी बने। किशोर कुणाल को पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। 1978 में किशोर कुणाल अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त बनाए गए थे।

▪️ आचार्य किशोर कुणाल को 1983 में पदोन्नति मिली और उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर पटना में तैनात किया गया। किशोर कुणाल ने गृह मंत्रालय में काम कर चुके हैं। 1990 से 1994 तक किशोर कुणाल ने गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में कार्य किया।

▪️ किशोर कुणाल पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 2000 में केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति का पदभार संभाला। उन्होंने 2004 तक इस पद पर कार्य किया था। किशोर कुणाल इसके बाद बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (BSBRT) के प्रशासक बने।

▪️ आचार्य किशोर कुणाल जिस पटना महावीर मंदिर के सचिव थे, वो समिति कई स्कूलों और कैंसर अस्पताल भी चलाती है। इसके अलावा कई परोपकारी कार्यों में ये समिति शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+